भारत से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से कहा 2 परमाणु संपन्न देशों के लिए युद्ध करना मुर्खतापूर्ण
(DELHI, DELHI) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को भारत और पाकिस्तान से आपसी विवाद को सुलझा कर बेहतर पड़ोसी बनने के लिए साथ आने की अपील की। पाकिस्तान के नरोवाल में करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यहां के सभी दल और पाकिस्तानी सेना सभी एक साथ खड़े हैं।

उन्होंने जर्मनी और फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कई युद्ध लड़े और कैसे दो यूरोपियन देश यूरोपियन यूनियन के तहत एक साथ आकर उसका हिस्सा बने। पाकिस्तान पीएम ने कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहेंगे दोनों देश आगे नहीं बढ़ेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।