इसरो की बड़ी कामयाबी:PSLV-C43 लॉन्च, पृथ्वी का करेगा अध्ययन
(DELHI, DELHI) श्रीहरिकोटा से 29 नवंबर को पीएसएलवी-सी 43 रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया। यह पृथ्वी का निरीक्षण करने वाले भारतीय उपग्रह एचवाईएसआईएस और 30 अन्य सेटेलाइट अपने साथ अंतरिक्ष में ले गया उनमें 23 अमेरिका के हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 (PSLV-C43) के साथ आठ देशों के 30 उपग्रह भी प्रक्षेपित किए गए जिसमें से 23 अमेरिका के हैं। इसरो ने बताया कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार को सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 का प्रक्षेपण हुआ। यह पीएसएलवी-सी43 अभियान का प्राथमिक उपग्रह है। पीएसएलवी इसरो का तीसरी पीढ़ी का प्रक्षेपण यान है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।