सुनील अरोड़ा ने भारत के नये मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
(India) सुनील अरोड़ा ने रविवार को नई दिल्ली में ओ.पी. रावत का स्थान लेते हुए भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में र्कायभार संभाला। रावत का र्कायकाल 01 दिसंबर, 2018 को संपन्न हुआ है।मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के पहले श्री अरोड़ा 01 सितंबर, 2017 से भारतीय चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में र्काय कर रहे थे। इस अवधि के दौरान चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड एवं कर्नाटक में सफलतार्पूवक चुनावों का आयोजन किया।

इसी प्रकार जिन पांच राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान एवं तेलंगाना में जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के विभिन्न चरणों में हैं। वहां मतों की गिनती 11 दिसंबर, 2018 को होगी। सीईसी के रूप में उनके र्कायकाल के दौरान 17वीं लोकसभा के आम चुनाव होंगे। इन आम चुनावों के अतिरिक्त, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली राजधानी क्षेत्र, बिहार एवं जम्मू तथा कश्मीर के विधानसभा के चुनाव भी होंगे।

13 अप्रैल, 1956 को जन्मे श्री अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के र्पूव भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं जो भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव के रूप में 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। 36 वर्षों के अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार तथा केन्द्र सरकार में विभिन्न महत्वर्पूण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।