नवविवाहित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एवं उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर किसी नेता द्वारा पोस्ट की गई दुनिया की सबसे पसंदीदा तस्वीर बन गई है। इस फोटो को 18,34,707 हार्ट्स मिले हैं। इंस्टाग्राम पर तीनों के संयुक्त रूप से पांच करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स हैं। विश्व आर्थिक मंच 2018 से पहले बर्फीले दावोस में बस स्टॉप पर खड़े मोदी की तस्वीर को 16,35,978 लोगों ने पसंद किया है और यह विश्व की दूसरी सबसे पसंदीदा फोटो बन गई है।
प्रधानमंत्री ट्विटर और फेसबुक पर भी बहुत ही सक्रिय है। ट्विटर पर चार करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स और फेसबुक पर चार करोड़ से अधिक लाइक्स के साथ ही वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में शुमार हैं। मोदी तकनीक की काफी समझ रखते हैं। उन्होंने 2015 में अपने फॉलोअर्स को सभी नवीनतम जानकारी, अपडेट और उनकी दैनिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए नमो ऐप लांच किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।