(India)
राजस्थान विधान सभा की 199 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई जो कि शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। दोपहर 2 बजे तक 41.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। बीकानेर में कोलायत के जग्गासर में मतदान के दौरान दो गुटों में भिड़ंत की खबर है। वहीं भरतपुर के नगर में मतदान के दौरान हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया। शेष प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। अलवर की रामगढ़ सीट पर प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। वोटिंग प्रतिशत बढाने के लिए राजस्थान में कई जगह दिव्यांग वोटिंग केंद्र और महिला केंद्र बनाए गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।