राजस्थान विधान सभा चुनाव 2018 संपन्न,72.12 प्रतिशत मतदान हुआ
(India) राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक यहां 72.12 प्रतिशत वोट पड़े।
राजस्थान राज्य की 15वी विधानसभा के लिए राज्य के 33 जिलों के 51687 पोलिंग बूथ पर 4.75 करोड़ मतदाता 2274 प्रत्याशियों के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2.27 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य में 1951 से अभी तक 14 बार चुनाव हुए। इनमें चार बार भाजपा, एक बार जनता पार्टी और 10 बार कांग्रेस ने सरकार बनाई। 1993 के बाद से हर बार सरकार बदलती रही। इस बार भी कांग्रेस इसी उम्मीद के साथ चुनाव लड़ी है, लेकिन भाजपा का दावा है कि इस बार 25 साल से चली आ रही परंपरा टूट जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।