गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की वर्ष 2017 में गोवा में सत्ता 'हड़पने की हरकत राष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ रही। उन्होंने बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्ता में बने रहने देने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा की भी निंदा की।
एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल किए जाने पर चूडांकर ने पत्रकारों से कहा बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सता में बने रहने की अनुमति देने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निष्फल प्रयासों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके विपरीत, गोवा की नाकामयाबी से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान हुआ है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। चूडांकर ने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए ''चेतावनी होंगे, जो कि गोवा विधानसभा को भंग करने की योजना बना रही है।
कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपनी पार्टी की शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई। पर्रिकर सरकार पर मतदाताओं को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''कांग्रेस ने बार-बार कहा है कि उसके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत है, जिसे वह सदन में साबित कर देगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।