राहुल गांधी ने कहा राजनीतिक फायदे के लिए हुआ सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल
(DELHI, India) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को 'जरूरत से ज्यादा तूल दिए जाने संबंधी सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर शनिवार को सरकार पर हमला बोला। राहुल ने दावा किया कि केन्द्र सरकार सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया और राफेल सौदे का इस्तेमाल एक व्यावसायी की पूंजी बढ़ाने के लिए किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।