राजस्थान चुनाव रिजल्ट 2018 -कल जयपुर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक
(DELHI, India) राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए राज्य की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। दोपहर 4:10 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 103 और बीजेपी 69 सीटों पर आगे चल रही है। 6 सीट पर बसपा और 21 पर अन्य आगे चल रहे हैं। ये महज रुझान हैं जो कि आगे चलकर बदल भी सकते हैं। आज पता चल जाएगा कि राज्य में बीजेपी की सरकार कायम रहेगी या फिर कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी।

राजस्थान के मतदाता हर पांच साल में एक नई सरकार का चुनाव करने के लिए जाने जाते हैं। अगर एग्जिट पोल के अनुमान ही धरातल पर उतरे, तो विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम इतिहास को दोहराते नजर आएंगे। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।