अशोक गहलोत, कमलनाथ और बघेल का शपथ ग्रहण समारोह आज,2 दिन में दूसरी बार विपक्ष दिखाएगा अपनी ताकत
(DELHI, DELHI) राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों के आज (सोमवार) होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना रही है। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे जबकि कमलनाथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभालेंगे तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे। आपको बता दें कि दो दिन में यह दूसरा मौका होगा जब विपक्ष अपनी ताकत दिखाएगा। इससे पहले रविवार को तमिलनाडु में दिवंगत द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया और इस मौके पर विपक्ष के कई नेताओं ने शामिल होकर विपक्ष की एकता दिखाई।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई अहम नेता समारोहों में शिरकत कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राजद नेता तेजस्वी यादव समारोहों में शिरकत करेंगे। वहीं एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल, टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी और एलजेडी नेता शरद यादव समेत अन्य को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।