(India)
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों के आज (सोमवार) होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना रही है। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे जबकि कमलनाथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभालेंगे तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे। आपको बता दें कि दो दिन में यह दूसरा मौका होगा जब विपक्ष अपनी ताकत दिखाएगा। इससे पहले रविवार को तमिलनाडु में दिवंगत द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया और इस मौके पर विपक्ष के कई नेताओं ने शामिल होकर विपक्ष की एकता दिखाई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।