जयपुर कांग्रेस सरकार आने के साथ ही शहर की मैट्रो के दिन फिरने की उम्मीद
(India) कांग्रेस सरकार आने के साथ ही शहर की मैट्रो के दिन फिरने की उम्मीद है। पिछली गहलोत सरकार में इस प्रोजेक्ट की नींव पड़ी थी। कार्यकाल पूरा होने तक केवल मैट्रो की ट्रायल ही हो पाई। इसके बाद गहलोत सरकार में हुए काम का बीजेपी सरकार ने उद्घाटन किया। पूरे पांच साल के हालात की पड़ताल की जाए तो इस दौरान बीजेपी सरकार में 2 किलोमीटर (चांदपोल से बड़ी चौपड़) में भी मैट्रो के काम पूरे नहीं हो पाए। जबकि गहलोत सरकार के 5 साल में 9 किलोमीटर मैट्रो के काम पूरे कर ट्रायल करवा हो गई थी। अब गहलोत सरकार के आते ही मैट्रो के काम तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। बताया जा रहा है कि अब मैट्रो का सफर अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक पहुंच सकेगा। इसके साथ ही बीजेपी सरकार में शुरू हुए 4 बड़े प्रोजेक्ट का भविष्य भी कांग्रेस के हाथ में है। इनमें से कुछ कार्यों को बीजेपी सरकार ने चुनाव आने तक पूरे कराने की भरसक कोशिश की, लेकिन अफसर और कंपनियों के आगे प्रोजेक्ट पस्त हो गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।