टूर्नामेंट में पहली बार नौ टीमों के बीच होगी भिड़ंत, 22 दिसंबर से होंगे मैच
(India) 13 जनवरी तक चलेगा टूर्नामेंट, साइना शादी के बाद पहली बार खेलेंगी
पिछले संस्करण में मारिन कोई मैच नहीं हारी थीं, इस बार पहला मुकाबला सिंधु से
17 देश के 90 खिलाड़ी होंगे शामिल, सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी भारतीय
प्रीमियर बैडमिंटन लीग के सीजन-4 के मुकाबले शनिवार से शुरू हो रहे हैं। टूर्नामेंट में पहली बार नौ टीमें शामिल हो रही हैं। वर्ल्ड नंबर-4 स्पेन की कैरोलिना मारिन सीजन-3 में एक भी मुकाबला नहीं हारी थीं। पुणे 7 एसेस में शामिल मारिन की पहली भिड़ंत हैदराबाद हंटर्स में शामिल और वर्ल्ड नंबर-6 भारत की पीवी सिंधु से होगी। सिंधु ने रविवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता है। 13 जनवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।