NDA से अलग नहीं होगी LJP, अरुण जेटली ने सुलझाया सीट बंटवारे का मसला
(DELHI, DELHI) भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर लोकजनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान और लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान का गतिरोध शुक्रवार को खत्म हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से संसद परिसर में शुक्रवार को रामविलास पासवान और चिराग पासवान से मुलाकात की। आपको बता दें कि जेटली बीजेपी के बिहार मामलों के प्रभारी हैं।

संसद भवन में अरुण जेटली से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत जारी है और ज्यादा जानकारी हम बाद में देंगे। एलजेपी नेता राम चरण पासवान ने कहा कि हम बीजेपी के साथ और हम गठबंधन से अलग नहीं हो रहे है। जल्द बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूले की घोषणा करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।