इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका खाली कराया और ऐक्शन शुरू किया।
त्राल में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मार गिराए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर में कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा के एक करीबी के मारे जाने की भी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जाकिर मूसा के संगठन के डेप्युटी चीफ सोलिहा को भी ढेर कर दिया गया है। मूसा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अल-कायदा की नई शाखा अंसार गजवत-उल-हिंद का प्रमुख है।
सुरक्षा बलों ने पुलवामा के त्राल में एक मुठभेड़ के दौरान गजावत उल हिंद के डिप्टी चीफ शकीर को मार गिराया। वह मूसा का करीबी था और उसके सेकेंड-इन-कमान की तरह था। सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले में त्राल के हफू इलाके में आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके में दबिश दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू की गई, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।