बिहार में सीट बंटवारे को लेकर NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस टली
(DELHI, DELHI) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में लोकसभा चुनावों को लेकर सीटों का बंटवारा हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली में है और शनिवार को बिहार एनडीए के नेताओं की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी जो कल (रविवार) तक के लिए टल गई है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को बिहार एनडीए दलों की बैठक बुलाई है।

एएनआई के मुताबिक बिहार एनडीए के नेताओं की शनिवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस आज टल गई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेताओं के दिल्ली में नहीं होने की वजह से टाली गई है। एजेंसी के मुताबिक, एलजेपी के नेता आज मुंबई में है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।