सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सीएम कुमारस्वामी ने बचाव किया है। उनके दफ्तर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि वह भावुकता में बोला गया कमेंट था न कि कोई ऑर्डर था।बयान में कहा गया है कि घटना के बारे में जानकारी लेते हुए कहे गए शब्द सिर्फ भावुकता में बोले गए थे। वे मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया कोई ऑर्डर नहीं था।
कर्नाटक के मांड्या जिले में अज्ञात लोगों ने प्रकाश के कार से जाते समय हमला कर दिया था। कुमारस्वामी ने ऑफिस की ओर से जारी बयान में बताया है कि मारे गए प्रकाश पार्टी के पार्टी के निष्ठावान थे। इस पूरे मामले में पुलिस से जांच के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।