सचिन पायलट ने कहा किसानों की कर्जमाफी के बाद अब बेरोजगार युवाओं के लिए भी कदम उठाएगी सरकार
(DELHI, DELHI) राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा के बाद राज्य सरकार जल्द ही युवाओं की रोजगार की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा है कि किसानों के मुद्दे और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य की कांग्रेस सरकार के एजेंडे में प्राथमिकता में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है और सरकार घोषणा पत्र के अनुरूप अपने कार्य को मूर्त रूप देना शुरू करेगी। पायलट ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने पहले ही दिन से किसानों की कर्जमाफी के साथ अपना काम करना शुरू कर दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।