गहलोत को  गृह-वित्त समेत 9 विभाग,  पायलट बने पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण विकास मंत्री
(India) राजस्थान में कैबिनेट के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद बुधवार को रात 2 बजे दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत 25 मंत्रियों को विभाग बांटे जाने की सूची जारी हुई। इससे पहले दिनभर जयपुर से लेकर दिल्ली तक ड्रामा चलता रहा। सुबह पहले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। फिर दोपहर में अचानक अशोक गहलोत फाइल लेकर दिल्ली रवाना हुए। इन सबके बीच 8 घंटे की मैराथन मीटिंग हुई। तीनों प्रमुख विभाग गृह, वित्त और कार्मिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास ही रखे हैं। पायलट को पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

उधर, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। गृह, वित्त और परिवहन विभाग को लेकर कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच तकरार बढ़ गई है। अब ये मामला दिल्ली आलाकमान के पास पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी राहुल गांधी करेंगे। राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन सोमवार को और छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मंगलवार को हुआ था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।