सेना प्रवक्ता ने कहा, घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घने जंगलों का फायदा उठाकर अंदर आने का प्रयास किया। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा शुरू की गई गोलीबारी का जवाब भारतीय सेना ने मजबूती से दिया और दोनों के बीच पूरी रात गोलीबारी जारी रही।
उन्होंने कहा कि घने जंगलों और मुश्किल इलाकों में लंबे समय तक सैनिकों ने तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में दो संभावित पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। इस सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में भारी हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठिए आईईडी, आग लगाने वाली सामग्री, विस्फोटक, हथियार और गोलाबारूद आदि से लैस थे। वहीं, ऐसा भी पता चला है कि गोलीबारी और मौसम का फायदा उठाकर कुछ घुसपैठिए नियंत्रण रेखा को पार करके भागने में भी सफल रहे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।