नए साल के जश्न में शरीक होने के लिए देशभर में लोगों ने तैयारियां कर रखी हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नए साल का स्वागत करने के लिए जबरदस्त तैयारियां हैं। दिल्ली का कनॉट प्लेस हो या गुरुग्राम का एमजी रोड या फिर नोएडा के सेक्टर 18 का इलाका, हर जगह शानदार जश्न के इंतजाम हैं। इन जगहों पर भीड़ उमड़ने के आसार देख पुलिस ने सुरक्षा तो बढ़ाई ही है कई रास्तों पर वाहनों के लिए मार्ग भी बदला गया है।
दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले न्यूजीलैंड में नए साल की दस्तक पहले होती है। यहां नए साल ने दस्तक दे दी है। ऑकलैंड में लोगों ने आतिशबाजी करके नए साल का स्वागत किया।पत्रकारिता और प्रेस की आजादी के सम्मान में जाने-माने अमेरिकी पत्रकार टाइम्स स्क्वायर पर नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर होने वाले जश्न का नेतृत्व करेंगे। दुनियाभर में अरबों लोगों द्वारा इसे देखा जाता है। भषा के अनुसार, आधिकारिक विशेष अतिथियों के रूप में, नए साल की पूर्व संध्या पर 'पत्रकार सुरक्षा समिति के साथ मंच पर नजर आएंगे और आधी रात से ठीक पहले क्रिस्टल बटन दबाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।