अमेरिका में बॉल ड्रॉप इवेंट काफी पॉपुलर है। इसमें नए साल की उल्टी गिनती शुरू होते ही बॉल ऊपर से नीचे की ओर आती है। 18वीं शताब्दी में बंदरगाहों पर हर दिन एक तय वक्त पर इसी तरह की बॉल ड्रॉप की जाती थी। इससे नाविकों को सिग्नल मिल जाता था और वे अपनी घड़ियों का टाइम सेट कर लेते थे। 1907 से न्यूयॉर्क टाइम्स ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू किया। आतिशबाजी की राख से जब जश्न मनाने आए लोग परेशान होने लगे तो यह सोचा गया कि आतिशबाजी कम की जाए और नए साल की शुरुआत के सिम्बल के तौर पर टाइम बॉल ड्रॉप की जाए। यह इवेंट कुछ ही सालों में पॉपुलर हो गया।
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न शुरू हुआ। यहां भारतीय समय के मुताबिक, शाम 4.30 बजे साल 2019 का स्वागत किया गया। जश्न की शुरुआत आतिशबाजी के साथ की गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे नया साल मनाया गया। न्यूजीलैंड का टाइम भारत से 7.30 घंटे आगे है। इसीलिए हर बार सबसे पहले नए साल जश्न यहीं शुरू होता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।