एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कलुआ ने पूछताछ में बताया 3 दिसंबर को गोकशी के बाद गुस्साए लोग बुलंदशहर-गढ स्टेट हाईवे पर जाम लगा रहे थे। इसी दौरान कलुआ सडक़ पर डालने के लिए कुल्हाड़ी से पेड़ काट रहा था। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने कलुआ को पेड़ काटने से रोका। इस पर कलुआ ने कुल्हाड़ी से इंस्पेक्टर पर वार किया, जिससे इंस्पेक्टर का अंगूठा कट गया और सिर में गहरा घाव हो गया। पुलिस ने कलुआ के पास से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कलुआ को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गौरतलब है कि तीन दिसंबर को हुई हिंसा में आरोपी कलुआ निवासी चिंगरावठी ने इस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से पहला वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद ही आरोपी प्रशांत नट एवं अन्य आरोपियों ने इंस्पेक्टर को घेर लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी प्रशांत नट और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी कलुआ फरार चल रहा था। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार देर रात को कलुआ को पकड़ लिया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।