प्रकाश राज लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव, कहा- अबकी बार जनता की सरकार
(India) राजनीति में आने की औपचारिक घोषणा करते हुए अभिनेता प्रकाश राजने मंगलवार को कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध अभिनेता कमल हसन भी पिछले साल राजनीति में उतरने का ऐलान कर चुके हैं।

अभिनेता केन्द्र की मौजूदा बीजेपी गठबंधन वाली सरकार की मुखर आलोचना करते रहे हैं। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में न्याय की मांग करने वालों में प्रकाश राज भी शामिल थे। गौरी की सितंबर 2017 में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।