प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर अध्यादेश पर बोले, कानूनी प्रक्रिया के बाद ही विचार
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि राम मंदिर अध्यादेश पर कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विचार किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि 2018 बहुत ही सफल वर्ष रहा है। चुनाव देश की अनेक पहलुओं में से एक छोटा सा पहलू है। आज हिन्दुस्तान में गरीब व्यक्ति को पांच लाख तक इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना को अभी तो 100 दिन भी नहीं हुए और सात आठ लाख लोगों ने सुविधा ली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।