राफेल डील: लोकसभा में राहुल ने की JPC की मांग, बोले- दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राफेल सौदे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 126 की बजाए 36 एयरक्राफ्ट की डील क्यों की? इतना ही उन्होंने राहुल ने पूछा ये विमान अब तक आए क्यों नहीं। लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के दौरान एआईएडीएमके के सांसद संसद में हंगामा करते रहे। सदन में कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल मामले में जेपीसी की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा में ऑडियो टेप चलाने की मांग की लेकिन स्पीकर ने मना कर दिया। बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गोवा के एक मंत्री का ऑडियो जारी किया जिसमें मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर राफेल विमान सौदे के दस्तावेज का फिरौती की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मीडिया से बातचीत में मंत्री ने ऑडियो टेप में अपनी आवाज होने से इंकार किया है।

लोकसभा में राहुल गांधी इसी ऑडियो टेप को चलाने की मांग कर रहे थे। इसपर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टेप को फर्जी बताया है और कहा कि ऑडियो टेप की सत्यता साबित करें। अरुण जेटली ने कहा कि कारगिल के युद्ध के दौरान हमारे जवानों के पास 155 एमएम बंदूक थी। अगर राफेल होता तो 100 और 150 मीटर की दूरी से दुश्मन को उड़ा देते। जेटली ने कहा कि सेना को भी जरूरत थी और उस वक्त की यूपीए सरकार में भी कहा ये जरूरी है। 2007 में टेंडर बुलाए गए। उन्होंने कहा कि रक्षा सौदों में या तो टेंडर मंगाए जाते हैं या फिर सरकार-सरकार के बीच में समझौता होता है। उन्होंने बताया कि छह कंपिनयों ने बोली लगाई थी। उसमें दसौल्ट और यूरो फाइटर को फाइनल किया गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।