राफेल पर सुषमा के जवाब से कांग्रेस नाखुश, सांसदों ने किया राज्यसभा से वॉकआउट
(DELHI, DELHI) लोकसभा में बुधवार की तरह आज भी राफेल सौदे को लेकर घमासान के आसार हैं। बुधवार को राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। संसद में राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की खरीद के लिए स्थापित प्रक्रियाओं की अनदेखी की गयी है और 126 विमानों की जगह महज 36 विमानों की खरीद को मंजूरी देकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राफेल को लेकर राज्यसभा में विदेश मंत्री से सवाल किया था जिस पर सुषमा के जवाब के बाद कांग्रेस सांसद संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने सदन से वॉकआउट किया।

वहीं राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्वभाविक रूप से सचाई नापसंद होती है। उन्हें सिर्फ पैसे का गणित समझ में आता है, देश की सुरक्षा का नहीं। जेपीसी की मांग को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि इसमें संयुक्त संसदीय समिति नहीं हो सकती है, यह नीतिगत विषय नहीं है। यह मामला सौदे के सही होने के संबंध में है। सुप्रीम कोर्ट में यह सही साबित हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।