अजय माकन शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर मुखर रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस आप के साथ मिलकर चुनाव क्यों लड़े? हालांकि, अभी उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है।
माकन ने ट्वीट में लिखा '2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।