बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल- 'जिन्हें भारत में डर लगता है, उन्हें बम से उड़ा देना चाहिए'
(Muzaffarnagar, Muzaffarnagar) उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने हाल ही एक विवादस्पद हैरान करने वाला बयान दिया है। विक्रम सैनी ने कहा है कि जिन लोगों को भारत में डर लगता है उन्हें बम से उड़ा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे लोगों को देश छोड़कर चले जाना चाहिए।

सैनी के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो बोल रहे हैं, 'जो देशद्रोही हैं या फिर जो कहते हैं हमें देश में खतरा है और हम यहां सुरक्षित नहीं है। मैं उनके लिए बोल रहा हूं कि उनके बम से उड़ा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम तो देश दिवाने हैं। लेकिन जो ऐसा बोल रहा है वो देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।