इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि होंगे RBI डिजिटल पेमेंट कमेटी के मुखिया
(DELHI, India) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने डिजिटल पेमेंट को बेहतर तरीके से देश में लागू करने और बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई है। नंदन नीलेकणि को इस कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी अध्यक्षता में कमिटी को 90 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। बता दें कि नंदन निलेकणि इंफोसिस के को-फाउंडर है। नीलेकणि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

नीलेकणि के अलावा कमिटी में सीआईआईई के चीफ इनोवेशन ऑफिसर संजय जैन, विजया बैंक के पूर्व सीईओ किशोर सांसी, मिनिस्ट्री ऑफ इन्फोरमेशन के मुख्य सचिव अरुणा शर्मा को शामिल किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।