आरक्षण बिल पर कांग्रेस, सपा के बाद सरकार को राज्यसभा में मिला BJD का साथ
(DELHI, DELHI) लोकसभा में सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंगलवार को पारित कराने के बाद सरकार आज (बुधवार) इसे राज्यसभा में पेश कर दिया है और बिल पर चर्चा हो रही है।बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव और बीजेडी के सांसद प्रसन्न आचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी इस बिल का समर्थन करती है। इससे पहले मंगलवार को करीब पांच घंटे तक चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि हमने जो रास्ता चुना है उससे सुप्रीम कोर्ट में भी दिक्कत नहीं आएगी।

राज्यसभा में सरकार को आशंका है कि सपा,बसपा, राजद समेत कुछ दल कुछ मुश्किलें जरूर खड़ी कर सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर सरकार आश्वस्त है कि विधेयक पर होने वाले मतदान का ये दल विरोध नहीं कर पाएंगे। क्योंकि कोई भी दल सवर्णों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगा। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस ने भी बिल का समर्थन किया। लेकिन इसे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। पार्टी नेता के वी थामस ने कहा कि इसे जल्दबाजी में पेश करने से अव्यवस्था हो सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।