राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के मुखिया अजित सिंह ने कहा कि हम महागठबंधन के हिस्सा हैं लेकिन अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। कांग्रेस को साथ लेने का फैसला मायावती जी और अखिलेश जी लेंगे।
आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने शुक्रवार को 'भाषा' को फोन पर बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कल शनिवार को लखनऊ आ रहे है, लेकिन अभी तक उन्हें महागठबंधन के नेताओं की साझा प्रेस कांफ्रेस में आने का न्यौता नहीं मिला है। अगर न्यौता मिलता है तो वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में जरूर जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के इस महागठबंधन में रालोद को दो से तीन लोकसभा सीटें देने पर विचार किया जा सकता है। मंगलवार को आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात भी की थी। अहमद ने बुधवार को 'भाषा' से विशेष बातचीत में कहा था, ''पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है और पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में छह सीटों की मांग की है, यह सीटें है बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हाथरस, अमरोहा और कैराना।''
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।