सीबीआई चीफ के पद से आलोक वर्मा ने नौकरी से दिया इस्तीफा, कहा- इंसाफ को कुचला गया
(DELHI, DELHI) सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा ने सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा- इंसाफ को कुचला गया और डायरेक्टर के पद से हटाने के लिए पूरी प्रक्रिया को ही उल्टा कर दिया। इससे पहले आलोक वर्मा को गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाले उच्चस्तरीय पैनल ने सीबीआई डायरेक्टर के पद से हटा दिया है। जिसके बाद वर्मा का ट्रांसफर कर उन्हें डीजी, फायर सर्विस सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स बनाया गया।

लेकिन शुक्रवार को आलोक वर्मा ने फायर सर्विस का डीजी पद ठुकराते हुए सर्विस से ही इस्तीफा दे दिया। इससे पहले, उच्चस्तरीय पैनल की तरफ से सीबीआई डायरेक्टर पद से हटाए जाने के बाद वर्मा ने दावा किया कि उनका तबादला उनके विरोध में रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से लगाए गए झूठे, निराधार और फर्जी आरोपों के आधार पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय चयन समिति ने भ्रष्टाचार और कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गुरुवार को आलोक वर्मा को पद से हटा दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।