कार्यक्रम स्थल पर योगी का जादू कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोला तो आडवाणी के स्वागत में कार्यकर्ताओं की हुंकार ने 90 के दशक के उनके व्यक्तित्व और जलवे की याद दिलाई दी। मंच तक पहुंचने के दौरान पंडाल में आडवाणी के लिए तालियां बजती रही। जब मंच पर उन्होंने हाथ हिलाया तो पूरे पंडाल में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगे। इससे ज्यादा शोर और समर्थन योगी के लिए था। इन दोनों नेताओं के अलावा दूसरे किसी भी नेता का इतना भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नहीं किया।अध्यक्षीय भाषण के दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह ने राम मंदिर पर बात रखनी शुरू की तो एकबारगी ओम-ओम और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के आगे उन्हें सुनना मुश्किल हो गया। इस मुद्दे पर शाह के अपनी बात रखते ही तीन-चार मिनट तक अफरातफरी जैसा माहौल रहा। हालांकि शाह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की राम मंदिर के प्रति प्रतिबद्धता की बात दुहराई। हालांकि इसके अलावा उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बड़ी घोषणा नहीं की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।