प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,कांग्रेस नहीं चाहती की अयोध्या मामले का हल आए
(DELHI, DELHI) रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार है जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है देश विकास के मंत्र के आधार पर आगे बढ़ रहा है साथ ही उन्होंने देश के विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण किसान हित के लिये आने वाले चुनाव में देश में 'मजबूत सरकार चुनने की वकालत की । पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि वे यह नहीं कहते कि सभी लक्ष्य पूरे कर लिये गए हैं, अभी भी बहुत कुछ करना है । लेकिन वह कहना चाहते हैं कि उन्होंने कमियों को दूर करने का ईमानदारी से प्रयास किया है। चुनौतियां चाहे जितनी भी बड़ी हो प्रयास उतने ही ईमानदार होंगे । कोशिशों में कोई कमी नहीं होगी । इस अधिवेशन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ववर्ती सरकारों की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुये कहा कि बीजेपी नीत मोदी सरकार ने जो कहा वो किया और जो किया वह सबके सामने है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।