एनआईए ने शनिवार को कहा कि उसने आईएसआईएस-प्रेरित आतंकी ग्रुप के खिलाफ अपनी जांच के सिलसिले में गाजियाबाद से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद अबसार (24 वर्षीय) के रूप में हुई है। यह संगठन कथित तौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में आत्मघाती हमले और बम धमाकों के साथ ही राजनेताओं और सरकारी प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।
जांच एजेंसी ने शनिवार को इस हालिया गिरफ्तारी के सिलसिले में मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद में छापेमारी भी की। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि मोहम्मद अबसार (24) को शुक्रवार की रात एनआईए ने हापुड़ से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ ही एनआईए इस सिलसिले में अबतक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि अबसार मेरठ जिले के जसोरा का रहने वाला है और गाजियाबाद के पिपलेरा इलाके में जामिया हुसैनिया अबुल हसन में पढ़ाता था। प्रवक्ता ने कहा कि अबसार आतंकी साजिश के एक और आरोपी इफ्तेखार साकिब के साथ 2018 के मई और अगस्त के महीने में जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों पर गया था। उन्होंने कहा कि उसे यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और उसकी हिरासत मांगी जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।