हनी ट्रैप के चंगुल में फंसे सैन्यकर्मी ने पाकिस्तान को भेजी थीं खुफिया सूचनाएं
(India) राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक सैन्य कर्मी को हनी ट्रैप में फंसने और संवेदनशील खुफिया सूचनाओं को पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसकर सैन्यकर्मी ने वॉट्सऐप के जरिए उसे सेना से जुड़ी कुछ खुफिया सूचनाएं भेजी थीं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सैन्यकर्मी को अब जयपुर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में पुष्टि करते हुए राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्र ने कहा कि इस केस में सैन्यकर्मी सोमवीर को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे जयपुर लाकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों पुलिस और सेना को इस बात के इनपुट मिले थे कि सोमवीर सोशल मीडिया के जरिए कुछ खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेज रहा है, जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम और मिलिटरी इंटेलिजेंस के अधिकारी उस पर नजर रख रहे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।