शाह ने कहा था, तो पूर्व सहयोगियों को भी हराएंगे
अमित शाह ने कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र के लातूर में कहा था कि अगर गठबंधन हुआ तो पार्टी अपने सहयोगियों की जीत सुनिश्चित करेगी, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पूर्व सहयोगियों को हराएगी। अमित शाह के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंच पर मौजूद थे।
कांग्रेस को 2014 में मिला उसकी करनी का फल
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी से उलट, शिवसेना ने चुनावों के पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया है ताकि उनका पर्दाफाश किया जा सके, जो हमेशा इसका उपयोग चुनावी मुद्दे के लिए करते हैं। ठाकरे ने कहा, ‘हमें बताइए कि कांग्रेस किस प्रकार मंदिर निर्माण में बाधा डाल रही है। कांग्रेस को अपनी करनी का फल 2014 में मिल गया। पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी पद नहीं मिल सका।’ गौरतलब है कि शनिवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर को लेकर कहा था कि वह इसमें अड़ंगे लगाने में जुटी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।