अमित शाह के हेलिकॉप्टर को मालदा मिली लैंडिंग की इजाजत ममता बोलीं- BJP जनता को गुमराह कर रही
(DELHI, DELHI) पश्चिम बंगाल में रैली के आयोजन को लेकर बीजेपी और राज्य की ममता सरकार फिर से आमने-सामने है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल यानी 22 जनवरी को मालदा में रैली करने वाले है। पहले स्थानीय प्रशासन ने अमित शाह के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन विवाद के तूल पकड़ने के बाद मालदा प्रशासन ने सोमवार को इसकी इजाजत दे दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अनुमति दी गई थी लेकिन यह सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। पुलिस ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर किसी और स्थान पर उतारा जाना चाहिए। पुलिस के अनुरोध पर मैंने भी अपने चॉपर को उतारने की जगह बदल दी थी। उन्होंने कहा है कि हमने बैठक की अनुमति इसलिए दी थी क्योंकि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

भाजपा सूचनाओं को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।मालदा प्रशासन ने होटल गोल्डन पार्क के सामने वाले उसी ग्राउंड पर अमित शाह के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत दी है जहां सीएम का हेलीकॉप्टर उतरता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।