योगी सरकार का तोहफा- अब इन लोगों को हर माह मिलेगी 500 रुपये पेंशन
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऐलान किया है कि सभी निराश्रित लोगों को अब से 500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। पहले यह पेंशन 400 रुपये थी, अब प्रदेश सरकार ने इसे 100 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये करने का फैसला किया है। निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग सहित जो लोग पेंशन की पात्रता रखते हैं, उन्हें निराश्रित व वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन के तहत पेंशन दी जाएगी।

समय समय पर अदालत भी यह कहती रही है कि निराश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए। इसलिए हमारी सरकार ने यह फैसला किया है। सीएम योगी ने एएनआई को बताया कि इसके लिए यूपी सरकार बड़े पैमाने पर कैम्पेन करने जा रही है। 30 जनवरी तक राज्य में कैंप लगेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।