एक आरजेडी नेता ने बताया कि पार्टी उन रिपोर्ट से दुखी है जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव, लवली आनंद और अनंत सिंह को उम्मीदवार बना सकती है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: आप ने पूछा- EVM बिना चुनाव क्यों नहीं चाहती BJP?
आरजेडी नेता ने कहा कि हमने इन दागी नेताओं के बारे में नाराजगी कांग्रेस से व्यक्त कर दी है। वहीं, बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा राहुल गांधी की पटना में होने वाली तीन फरवरी के बाद हो सकती है।
बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। इन सीटों में पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटें जीती थीं। एलजेपी को छह और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को तीन सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा जेडीयू को दो और आरजेडी को चार सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को सिर्फ दो सीट मिली थी।
ये भी पढ़ें; जनता चाहती है कि सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस भी हो : राजबब्बर
तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर लगाया ये आरोप
बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर दोहरेपन का आरोप लगाया है। मंगलवार को जारी बयान में तेजस्वी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम की तस्वीर साझा की और कहा कि वह चारा घोटाला में कथित सजायाफ्ता हैं। इलाज के लिए जमानत पर हैं। घोटाले के याचिकाकर्ता सुशील कुमार मोदी उनकी पुस्तक 'बिहार बढ़कर रहेगा' का विमोचन कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।