हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के यहां CBI छापेमारी पर कांग्रेस ने दिया ये बयान
(India) कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के यहां सीबीआई के छापे की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव नजदीक आते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। पार्टी ने यह भी कहा कि वह सरकार में आने पर उन अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी जो प्रधानमंत्री और अमित शाह के इशारे पर' विरोधियों को परेशान कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने संवाददाताओं से कहा, 'प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना एक बार फिर प्रकट हुई है। वह सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधियों को परेशान करने के लिए कर रही है।' उन्होंने कहा, 'वह पहले सीबीआई को दुरुस्त कर लेते तो अच्छा होता। हाल में जो विवाद हुआ है, उस कारण इसकी विश्वस्नीयता नहीं है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।