अनंत सिंह कांग्रेस का साथ दे रहे हैं ये अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को लोगों का समर्थन बिना शर्त ही मिल रहा है। लेकिन जब गोहिल से अनंत को मंच पर जगह मिलने से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अनंत को मंच पर जगह नहीं मिलेगी। राष्ट्रद्रोह के आरोपित कन्हैया कुमार को न्योता भेजने के सवाल पर गोहिल ने कहा कि हमने शेहला रशीद को भी न्योता भेजा है। इंतजार कीजिए, उन्हें जो देशभक्त दिखते हैं वो भी मंच पर दिखेंगे।
इससे पहले रविवार को पटना में भी अनंत सिंह ने पार्टी के सीनियर नेता अखिलेश सिंह के साथ रोड शो किया था। मंच पर जगह न मिलने से अनंत सिंह की कांग्रेस में एंट्री को लेकर संशय बरकरार है। इधर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वो तीन फरवरी को पटना में होने वाली कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में शामिल होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।