अमित शाह का ममता पर निशाना, बंगाल में हर 5वें शख्स को नहीं मिल रहा खाना
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ईस्ट मिदनापुर रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने हमले को और तेज करते हुए यह आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार राज्य के अंदर ‘गरीबी और हिंसा’ को बढ़ा रही है।

इसके साथ ही, शाह ने बंगाल में सरकार बदलने की अपील करते हुए कहा कि राज्य को एक बार फिर से ‘सोनर बंगला’ (बंगाल, सोने की भूमि) बना दें।

अमित शाह ने ममता पर केन्द्र की योजनाओं को अपनी योजना बताने का आरोप लगाते हुए कहा- “बंगाल में हर पांचवां व्यक्ति गरीब है, उनके पास खाना नहीं है। ऐसी स्थिति में क्या पश्चिम बंगाल तरक्की कर सकता है? दीदी ने गरीबी और हिंसा को बढ़ा कर रख दिया है।”

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।