पवार उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने इस महीने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित महारैली में शिरकत की थी। एनसीपी प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री पद के लिए गठबंधन के उम्मीदवार के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा, ''हमने 2004 चुनावों से पहले किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था। लेकिन हम दस साल तक सफल सरकार चलाने में कामयाब रहे।
पवार ने कहा, ''हम महागठबंधन में यह करने का प्रयास कर रहे हैं कि हर राज्य में मजबूत पार्टी के साथ खड़ा हुआ जाए। उदाहरण के लिए, तमिलनाडु में द्रमुक मजबूत है, सभी अन्य पार्टी इसके साथ खड़ी हों। आंध्र प्रदेश में, तेदेपा मजबूत है, सभी अन्य पार्टी भाजपा से लड़ने के लिए इसका समर्थन करें जबकि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस मजबूत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।