सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम से कहा, 10 करोड़ रुपये जमा कराएं और विदेश जाएं
(DELHI, DELHI) पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर वह विदेश जाना चाहते हैं, तो 10 करोड़ रुपये जमा कराएं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कार्ति चिदंबरम से कहा कि आप जहां जाना चाहते हैं जा सकते हैं और जो करना चाहते हैं कर सकते हैं, लेकिन कानून के साथ खिलवाड़ मत कीजिए।सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति से कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने और एयरसेल मैक्सिस, आईएनएक्स मामलों में पूछताछ के लिए 5,6,7 और 12 मार्च को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।