सबरीमाला में प्रवेश के खिलाफ चुनौती याचिका पर 6 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
(KERALA, KERALA) केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश की इजाजत के खिलाफ चुनौती देनेवाली याचिका पर छह फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। यह खबर समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इस महीने की शुरुआत में शीर्ष कोर्ट ने सबरीमाला मुद्दे पर फौरन सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि था कि इसे सूचीबद्ध तरीके से लिया जाएगा।

पिछले साल सितंबर में 10 से 50 आयुवर्ग की महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट से हटाने के बाद केरल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखा गया। पुराने रीति रिवाजों को माननेवाले लोगों ने कोर्ट के फैसले का विरोध किया और करीब दर्जन भर महिलाएं जो मंदिर में प्रवेश की कोशिश कर रही थी, उन्हें अंदर जाने से रोका था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।