बजट की मुख्य बातें:
इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव किया गया है। अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे लगभग तीन करोड़ करदाताओं को फायदे का अनुमान है।
2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये, 12 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा लाभ।
आपदा पीड़ित किसानों को ब्याज में 5 फीसदी तक की छूट
असंगठित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का एलान, हर महीने 3 हजार की पेंशन मिलेगी।
मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ के आवंटन का एलान ।
सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी है।
उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ फ्री एलपीजी कनेक्शन।
रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ के पार चला गया है।
स्मार्ट सिटी के बाद अब अगले पांच साल में एक लाख डिजिटल गांव बनाए जाएंगे।
फिल्म निर्माताओं के लिए एकल खिड़की को मंजूरी दी गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।