बिहार में रेल हादसा : सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं
(India) बिहार के हाजीपुर में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां आनंद विहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि संभवत: यह हादसा पटरी टूटी होने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना हाजीपुर-बछ़वाड़ा रेल सेक्शन के बीच सहदोई स्टेशन के पास हुई। हादसे की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए। सोनपुर डिविजन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ने रविवार तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड क्रॉस किया और लगभग 4 बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत 11 बोगियां पटरी से उतर गईं और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।