कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले, महागठबंधन से बीजेपी में बेचैनी
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ बने महागठबंधन को अराजक कहे जाने के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में एकजुटता से बीजेपी में मतभेद और बेचैनी की स्थिति दिखाई दे रही है क्योंकि उसके वरिष्ठ नेता एक सुर में नहीं बोल रहे हैं।

एक खास साक्षात्कार में राहुल ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा जो हाल में पार्टी में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त की गई हैं वे राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाएंगी। महासचिव होने के नाते एक तरह से उनकी राष्ट्रीय भूमिका ही है। अभी उन्हें एक जिम्मेदारी मिली है और सफलता पर दूसरी जिम्मेदारी मिलेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।